विद्यापतिधाम में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला
समस्तीपुर, मई 10 -- विद्यापतिनगर, निसं। हाजीपुर बछवाड़ा रेलखंड के विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मौजूद आरपीएफ पोस्ट से लगभग 300 मीटर पूरब रेल ट्रैक पर रविवार की रात अप व डाउन रेलवे ट्रैक के बीच एक युवक का क्षत विक्षत शव मिला है। अनुमान है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। स्टेशन मास्टर विद्यापतिधाम से मिले मेमो की सूचना पर जीआरपी थाना बछवाड़ा को घटना की सूचना दी गई। जीआरपी टीम घटना स्थल पहुंच कर जांच में जुट गयी है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शव ज्यादा क्षत-विक्षत होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- विद्यापतिधाम में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला आरपीएफ हेड कॉस्टेबल अमरेश तिवारी ने बताया कि मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के पास मालूम होती है। उसके शरीर पर ब्लू उजला का चेक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.