समस्तीपुर, अप्रैल 19 -- विद्यापतिनगर। बाल विवाह की रोकथाम के लिए विद्यापतिधाम में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र अख्तियारपुर समस्तीपुर एवं सहयोगी 'सेवा' संस्थान के बैनर तले मंदिर प्रांगण में रविवार को हुआ। कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों और सामाजिक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इस अवसर पर ग्रामीणों और मंदिर न्यास समिति के सदस्यों को बाल विवाह न करने और न होने देने की शपथ दिलाई गई। लोगों से अपील की गई कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। यह भी पढ़ें- विद्यापतिधाम में बाल विवाह पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.