विद्यापतिधाम में ट्रेन से गिरकर वृद्ध महिला ज़ख़्मी
समस्तीपुर, मई 15 -- विद्यापतिनगर। हाजीपुर बछवाड़ा रेल खंड के विद्यापतिधाम स्टेशन से पूरब सुभानीपुर गांव के निकट गुरुवार को ट्रेन से गिरकर एक वृद्ध महिला ज़ख़्मी हो गई। ज़ख़्मी महिला की पहचान सिमरी पंचायत के वार्ड 10 निवासी भूपत महतो की पत्नी राज कुमारी देवी के रूप में की गयी है। रेलवे लाइन पर जख्मी हालत में नजर पड़ने पर लोगों ने उक्त महिला को इलाज के लिए सीएससी मिर्जापुर में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे परिजन ने बताया कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है वह कहां गई और ट्रेन से कहां से आ रही थी किसी को कोई पता नहीं है। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरे घायल का मददगार बनी आरपीएफ टीम उसे इलाज कराकर परिजन घर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.