विद्यापतिधाम में जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
समस्तीपुर, अगस्त 2 -- विद्यापतिनगर।श्रावण मास के प्रथम रविवार को प्रसिद्ध विद्यापतिधाम स्थित श्री बालेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर शिवमय वातावरण में डूबा रहा। यह भी पढ़ें- Samastipur News: विद्यापतिधाम में 36 सीसीटीवी कैमरे, 22 दंडाधिकारी संभालेंगे सुरक्षाश्रद्धालुओं की भीड़ जिला सहित बेगूसराय, दरभंगा, खगड़िया तथा आसपास के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु विद्यापतिधाम पहुंचे। शिवभक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.