सीवान, अक्टूबर 5 -- सीवान, एक संवाददाता। जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के हिंदी विभाग की शोधार्थी कुमारी विभा द्विवेदी को हिंदी विषय में शोध कार्य पूरा करने के बाद विद्यावारिधि (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पूरा किया। उनके शोध का विषय 'विद्यानिवास मिश्र के निबंधों में संस्कृति विमर्श का स्वरूप' रहा। शोध में प्रसिद्ध ललित निबंधकार एवं विद्वान पं. विद्यानिवास मिश्र के साहित्यिक योगदान, विशेषकर उनके निबंधों में भारतीय संस्कृति, लोक जीवन और सांस्कृतिक चेतना के विभिन्न पक्षों का अध्ययन किया गया। शोधार्थी ने विद्यानिवास मिश्र के निबंध साहित्य में परंपरा, लोक जीवन और सांस्कृतिक मूल्यों की अभिव्यक्ति का विश्लेषण किया। शोध प्रबंध के मूल्यांकन और मौखिक परीक्षा के बाद विश्वविद्यालय के नि...