रांची, अप्रैल 12 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर में करम चौक के पास रहने वाले रवि जायसवाल के आवास पर रविवार को इश्तेहार चस्पा किया गया। सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने वारंट तामिला के क्रम में ढोल बजाकर यह कार्रवाई की। वह पश्चिमी सिंहभूम में चाईबासा के जगन्नाथपुर थाना में पिछले साल दर्ज नशीले पदार्थ की तस्करी मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त है। छानबीन में मामले में उसकी संलिप्तता पाई गई थी। अदालत की ओर से उसकी गिरफ्तारी को लेकर वारंट जारी किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...