बिहारशरीफ, मार्च 25 -- विद्यादर्शन फाउंडेशन व प्ले स्कूल में नीट व जेईई की सुविधा शुरू: ई संदीप फोटो : विद्यादर्शन : बिहारशरीफ के पालिका बाजार स्थित विद्यादर्शन फाउंडेशन एवं प्ले स्कूल में सफल विद्यार्थियों के साथ निर्देशक ई संदीप कुमार। बिहारशरीफ। शहर के पालिका बाजार स्थित विद्यादर्शन फाउंडेशन एवं प्ले स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए अब नीट व जेईई की एकीकृत तैयारी की सुविधा शुरू कर दी है। निदेशक ई. संदीप कुमार एवं ई. देव कुमार ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है। उन्होंने कहा कि "शिक्षा केवल ज्ञान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है।" इसी सोच के साथ विद्यालय में प्ले स्कूल से लेकर कक्षा 12वीं तक की नए सत्र की पढ़ाई एक ही परिसर ...