बिजनौर, फरवरी 17 -- जलीलपुर के होनहार वंश ने विद्या ज्ञान परीक्षा में जिला टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्याज्ञान सर्वे टीम ने वंश के गांव पहुंचकर उसके घर व स्कूल का सर्वे किया और उसका इंटरव्यू भी लिया। वहीं, बीईओ ने वंश को सम्मानित कर विद्यालय स्टाफ व बच्चे के माता पिता को बधाई दी। चांदपुर तहसील के ब्लॉक जलीलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पाडला में कक्षा 5 में अध्यनरत होनहार छात्र वंश कुमार पुत्र सतवीर सिंह विद्या ज्ञान परीक्षा में बिजनौर में प्रथम स्थान पर रहा। वंश के शिक्षक विकास मोटला ने बताया कि विद्याज्ञान संस्था की टीम गांव पाडला आई थी और वंश के घर व विद्यालय का सर्वे कर वंश का साक्षात्कार लिया। टीम ने बताया कि वंश कुमार ने जिला बिजनौर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह जानकारी मिलने के बाद वंश और उसके पिता को बधाई देने वालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.