प्रयागराज, फरवरी 15 -- माघ मेला में सफाईकर्मियों के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सेनिटेशन कॉलोनी में लगाए गए अस्थायी विद्याकुंभ विद्यालय का समापन शनिवार को हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने स्मार्ट क्लास के माध्यम से गतिविधि आधारित शिक्षण के लिए सभी शिक्षकों को बधाई दी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन राजीव त्रिपाठी ने बताया कि नामांकित 333 बच्चों को पाठ्यपुस्तक, स्वेटर, जूता, मोजा, स्वेटर, स्टेशनरी, अभ्यास पुस्तिका उपलब्ध कराते हुए शिक्षकों ने पूरे मनोयोग से शिक्षा प्रदान की। कार्यक्रम में डॉ. आनन्द सिंह, राजकुमार गुप्ता, लालजी शर्मा, प्रदीप कुमार सिंह, आलोक यति, स्नेहल श्रीवास्तव, मनीष कन्नौजिया, अवनीश, मयंक सिन्हा आदि उपस्थित र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.