संभल, अप्रैल 13 -- बबराला स्थित विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को बैसाखी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ प्रबंधक अतुल गोयल, कपिल गोयल एवं कार्तिक गोयल द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। बैसाखी के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रा दृष्टि और राधिका ने पंजाबी गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं वंशिका, नित्यम, देवांश, ऋतिक और कुमार आदित्य सहित कई विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रस्तुतियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे रहे, जो पारंपरिक पंजाबी पोशाक में बेहद मनमोहक और आकर्षक दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- गोया वर्ल्ड स्कूल में हर्षोल्लास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.