गोपालगंज, अगस्त 21 -- ( रिपोर्ट : निराला ओझा ) पंचदेवरी। जिले के 585 सरकारी और निजी विद्यालयों ने अब तक विद्यांजली पोर्टल पर अपना पंजीयन नहीं कराया है। इसे सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ शिवम ने विभागीय निर्देश की अवहेलना और कार्य के प्रति उदासीनता माना है।पंजीयन की आवश्यकता डीपीओ ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाधिकारी, प्राचार्य और संचालकों को तीन दिनों के अंदर अनिवार्य रूप से पंजीयन पूरा कराने का निर्देश दिया है। जिला स्तर पर हुई समीक्षा में जिले के कुल 2428 विद्यालयों में 134 सरकारी विद्यालय और 451 निजी विद्यालय ऐसे मिले, जिनका विद्यांजली पोर्टल पर पंजीयन अब तक नहीं हुआ है।विद्यांजली पोर्टल का महत्व विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य परियोजना निदेशक के तीन फरवरी 2026 के पत्र के आलोक में सभी सरकारी, सरक...