बिहारशरीफ, सितम्बर 26 -- विद्यांजलि पोर्टल : रजिस्ट्रेशन में बेगूसराय अव्वल, तो नालंदा फिसड्डी विद्यांजलि पर रजिस्ट्रेशन से स्कूल स्वयंसेवकों, पूर्व छात्रों, कॉर्पोरेट संस्थाओं और आम नागरिकों से सीधे जुड़ता है स्कूलों को पढ़ाई की अतिरिक्त सामग्री,.resources, मेंटरशिप, इंफ्रास्ट्रक्चर सहयोग और स्वयंसेवी शिक्षण जैसी सुविधाएं दिलाना है उद्देश्य बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता।

बिहार में विद्यांजलि योजना सरकारी स्कूलों को समाज, संसाधन और सहयोग से जोड़ने वाली केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'विद्यांजलि' के क्रियान्वयन में सूबे के जिलों के बीच जमीन-आसमान का फर्क सामने आया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के के ताजा आंकड़े के मुताबिक बेगूसराय जिला शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन के करीब पहुंचकर मॉडल बन गया है, वहीं नालंदा पूरे राज्य में सबसे पिछड़ा साब...