नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने जून 2025 की फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) पास करने वाले उम्मीदवारों के नाम और अंक सार्वजनिक करने का निर्देश दिया है। आयोग ने राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) को हर साल सफल उम्मीदवारों के नाम और अंक जारी करने की सलाह भी दी है। इसका मकसद परीक्षा और मेडिकल लाइसेंस देने की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना है। सूचना आयुक्त जया वर्मा सिन्हा ने एनबीईएमएस को निर्देश दिया कि वह तीन सप्ताह के भीतर आवेदक को परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के नाम और अंक उपलब्ध कराए।क्यों होती है एफएमजीई परीक्षा विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करके अगर भारत में डॉक्टरी करनी है, तो इसके लिए एफएमजीई परीक्षा पास करनी होती है। यह परीक्षा साल में दो बार NBEMS की ओर से कराई जाती है। यह भी पढ़े...