विदेश से माता-पिता को पैसे भेज रहे? ये एक गलती भेजवा सकती है इनकम टैक्स का नोटिस
नई दिल्ली, अगस्त 23 -- विदेश में रहने वाले भारतीय यानी NRI अक्सर अपने माता-पिता और परिवार की मदद के लिए भारत में पैसे भेजते हैं। यह एक सामान्य और वैलिड प्रक्रिया है, लेकिन बड़ी रकम बिना सही दस्तावेज और बैंकिंग रिकॉर्ड के भेजने पर आयकर विभाग की नजर पड़ सकती है। खास तौर पर अगर माता-पिता के बैंक खाते में अचानक बड़ी रकम जमा होती है और उसके स्रोत या उद्देश्य का स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है, तो टैक्स विभाग सवाल पूछ सकता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसमें अमेरिका में रहने वाले एक NRI ने अपने माता-पिता के खाते में करीब Rs.11 लाख भेजे थे। इस रकम को लेकर आयकर नोटिस जारी हुआ और मामला करीब 6 साल तक चला। बाद में मई 2026 में आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (ITAT) ने नोटिस को खारिज कर दिया। इस मामले से साफ है कि परिवार को भेजे गए पैसे पर आमतौर पर टैक्स नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.