रांची, फरवरी 26 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पंडरा ओपी पुलिस ने आठ लाख रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ लाइसर्जिक एसिड डाइथाइलमाइड के साथ गिरफ्तार अभिषेक कुमार और अविनाश मिश्र को गुरुवार को होटवार जेल भेज दिया। दोनों के विरूद्ध पंडरा ओपी में केस दर्ज किया गया है। अभिषेक रातू रोड के देवी मंडप रोड में ओझा मार्केट किरण अपार्टमेंट के पास का और अविनाश मिश्र हेसल तालाब के पास का रहने वाला है। पुलिस ने अभिषेक को देवी मंडप रोड में बुधवार को कूरियर के जरिए नशीले पदार्थ की डिलेवरी लेते समय गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि उसने और अविनाश ने डार्क वेब से क्रिप्टो करेंसी के जरिए नशीले पदार्थ को नीदरलैंड से डाक के माध्यम से मंगाया था। पूछताछ में उसने बताया कि तत्काल नशा की अनुभूति करने और काफी देर तक मन-मस्तिष्क को आनंद में रखने के लिए युवा इसका उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.