विदेश से प्रधान को जान से मारने की धमकी
गोरखपुर, जून 16 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हड़हा सोनबरसा ग्राम पंचायत के प्रधान को विदेश से फोन पर मनबढ़ जान से मारने की धमकी दे रहा है। प्रधान ने मनबढ़ के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सहजनवा थाना क्षेत्र के हड़हा सोनबरसा के प्रधान इंद्रेश साहनी ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि कुछ लोगों के खिलाफ एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। चुनाव में हारे एक प्रत्याशी साजिश रच रहे हैं। इन्हीं लोगों के कहने पर विदेश से एक युवक दोपहर मोबाइल पर फोन कर गोली मारने की धमकी देने लगा था। बातचीत का ऑडियो प्रधान के पास मौजूद है। प्रधान की तहरीर पुलिस जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.