हल्द्वानी, जून 25 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी के नवाबी रोड स्थित एक घर से रात के समय महिला के अंडर गारमेंट्स चुराने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विदेश (यूएन) से पढ़ाई करके कोरोना महामारी के दौरान हल्द्वानी लौटा था। एक दोस्त की सलाह पर वह महिला के अंडरगारमेंट्स चोरी करके घर में घुस गया। पूछताछ में युवक ने कहा कि ऐसा करने से तनाव से मुक्ति और खुशी महसूस होती है। मंगलवार को महेश नगर, नवाबी रोड निवासी एक महिला ने कोतवाली हल्द्वानी में लिखित तहरीर देकर कहा कि 19 जून की रात लगभग 3:23 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके मकान की दीवार फांदकर परिसर में घुसा और आया तथा बाहर सूख रहे महिला के अंडरगारमेंट्स और सलवार चोरी* कर ले गया। यह भी पढ़ें- विदेश से पढ़ाई कर लौटा युवक महिलाओं के कपड़े चोरी में पकड़ा घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ थ...