फरीदाबाद, फरवरी 19 -- फरीदाबाद,संवाददाता। यूके से कॉल करने का दावा कर ठगों ने दोस्ती और कीमती सामान भेजने का लालच देकर एक व्यक्ति और उनकी मां से 7 लाख 25 हजार 100 रुपये हड़प लिए। थाना साइबर अपराध एनआईटी फरीदाबाद में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संजय कॉलोनी सेक्टर-23 निवासी संतोष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 दिसंबर 2025 को उनकी मां के पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने खुद को यूके से बताया और दोस्ती करने की बात कही। कुछ दिनों बाद उसने महंगा मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान भेजने का झांसा दिया। इसके बाद ठगों ने कस्टम ड्यूटी, टैक्स और विभिन्न शुल्कों के नाम पर बार-बार रकम मांगी। पीड़ित के अनुसार, 10 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग तिथियों में कुल 7 लाख 25 हजार रुपये उनके और उनके बेटे के बैंक खातों से ट्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.