विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल एक साल बढ़ा
नई दिल्ली, जुलाई 1 -- केंद्र सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल बुधवार को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। वे 14 जुलाई 2027 तक पद पर बने रहेंगे। भारतीय विदेश सेवा के 1989 बैच के अधिकारी मिसरी विदेश सचिव के तौर पर अपनी नियुक्ति से पहले उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में काम कर रहे थे। उन्हें तीन प्रधानमंत्रियों इंदर कुमार गुजराल, मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी के निजी सचिव के तौर पर काम करने का अनुभव है। चीन मामलों के जानकार मिसरी को जून 2024 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मूलभूत नियम 56(डी) के प्रावधानों के तहत, 14 जुलाई 2026 के बाद एक साल की अवधि के लिए, यानी 14 जुलाई 2027 तक कार्यकाल बढ़ाने को अनुमति दे दी है। यह भी पढ़ें- विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री को केंद्र सरकार का तोहफा, मिल गया सेवा विस्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.