गोंडा, अप्रैल 4 -- मनकापुर। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद कुमार मोदनवाल की अगुवाई में व्यापारियों ने विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि हरीश पान्डेय व कमलेश पान्डेय को ज्ञापन देकर मसकनवां में ओवरब्रिज का निर्माण बाजार के पूरब से कराने की मांग की है। व्यापारियों ने कहा कि गोंडा शहर में रानीबाजार के पूरब ओवरब्रिज बनाया गया था। व्यापारियों का कहना है कि प्रस्तावित जगह पर ओवरब्रिज बनने से सैकड़ों वर्ष पुराने बाजार का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। इस मौके पर मोहित कुमार, दीपक कुमार, राजेश, शिवमंगल सहित अन्य लोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.