विदेश यात्रा करने वालों के लिए झटका! 6 रूटों पर सेवाएं बंद करने जा रहा है इंडिगो; क्या है कारण
नई दिल्ली, जून 5 -- देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो अगले महीने यानी जुलाई से शंघाई, हॉन्गकॉन्ग समेत कम से कम 6 अंतरराष्ट्रीय रूट पर अपनी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने जा रही है। यह विदेश यात्रा का प्लान बना रहे लोगों के लिए झटका हो सकता है। इंडिगो ने एक बयान में कहा कि वह एक जुलाई से लंगकावी, क्राबी, हो ची मिन्ह, हांगकांग और शंघाई के लिए सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करेगी, जबकि सिएम रीप के लिए सेवाएं तीन जुलाई से 30 सितंबर तक निलंबित रहेंगी।क्यों सेवाएं बंद कर रही एयरलाइन कंपनी ने कहा कि यह निर्णय आगामी तिमाही में पारंपरिक रूप से कमजोर मांग और उच्च लागत वाले चुनौतीपूर्ण परिचालन माहौल को देखते हुए लिया गया है। इंडिगो ने कहा कि वह इन प्रभावित सेवाओं के लिए बुकिंग एक अक्टूबर से फिर से शुरू करेगी, बशर्ते परिस्थितियां बेहतर हों। हालांकि, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.