देवरिया, अप्रैल 28 -- सुरौली(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र निवासी एक युवक एक साल पहले विदेश कमाने गया था। वहां विगत 7 अप्रैल को उसकी मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवक का शव मंगलवार की सुबह उसके घर पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार 20 दिनों से शव का इंतजार कर रहा था। सुरौली थाना क्षेत्र के बहोरवां निवासी रामकेवल राजभर के चार पुत्र बबलू, प्रमोद, भूषण व सुंदर हैं। तीसरे नंबर का पुत्र भूषण राजभर पलंबर मिस्त्री था। एक साल पहले भूषण पी बोर्ड कंपनी में प्लंबर के काम से अबूधाबी कमाने गया था। भूषण का काम ठीक चल रहा था। परिवार के खर्च के लिए भी पैसा भेजता रहता था। विगत 7 अप्रैल को काम पर जाते समय भूषण की आबूधाबी में ही रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। मौत क...