नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की इलेक्ट्रिक कारों को ग्लोबल मार्केट में तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी ने अगस्त 2025 में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का एक्सपोर्ट शुरू किया था। तब से अब तक मारुति सुजुकी 50 हजार से ज्यादा मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कारों को एक्सपोर्ट कर चुकी है। कंपनी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। भारत की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरर अब अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को करीब 50 देशों में एक्सपोर्ट कर रही है। इनमें ब्रिटेन, नॉर्वे, जर्मनी, जापान और स्विट्जरलैंड जैसे देश शामिल हैं।यूरोप बना सबसे बड़ा एक्सपोर्ट बाजार मारुति सुजुकी के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए यूरोप सबसे बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट बना हुआ है। SIAM के मुताबिक अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच भारत से एक्सपोर्ट हुई इलेक्ट्रिक पैसेंजर कारों में उसकी हिस्सेद...