बुलंदशहर, मार्च 21 -- औरंगाबाद क्षेत्र से जिस हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है, वह दिल्ली एनसीआर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग से जुड़ा हुआ है। नंदू के बारे में कहा जाता है कि वह कई वर्षों से विदेश में बैठकर अपना नेटवर्क चला रहा है। दिल्ली पुलिस ने औरंगाबाद क्षेत्र से कुल तीन लोग पकड़े थे, जिसमें से एक व्यक्ति की आधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी दिखा दी है। पुलिस ने सप्लायर से एक अत्याधुनिक देशी पिस्टल बरामद की है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के उप पुलिस आयुक्त हर्ष इंदौरा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विदेश में बैठे कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग से जुड़े वांछित आरोपी सुमित पुनिया निवासी हरियाणा और उसके गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले औरंगाबाद के मोहल्ला अजीजाबाद निवासी बदर इस्लाम को आधुनिक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किय...