वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 30 -- UP News: देश-विरोधी गतिविधियों से जुड़े संदिग्धों पर लगातार कार्रवाई के बीच मुख्य आरोपी आकिब का दुस्साहस कम होने का नाम नहीं ले रहा है। विदेश में बैठा आकिब बार-बार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रहा है। उसके नए वीडियो में वह बेखौफ नजर आ रहा है और कुछ बच्चे नोटों की गड्डियों से खेलते दिख रहे हैं। आकिब अपने बाल संवारते हुए खुद को बेपरवाह दिखाने की कोशिश कर रहा है। वायरल वीडियो में कुछ बच्चे बड़ी मात्रा में नोटों की गड्डियों के साथ दिखाई दे रहे हैं। बच्चों के हाथों में नोटों की गड्डियां होना और इस तरह का वीडियो बनाना कई सवाल खड़े कर रहा है। आकिब व उसके साथी आजाद का पासपोर्ट पहले ही निरस्त किया जा चुका है और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी है। बावजूद इसके उसका इस तरह सामने आना और वीडियो बनाकर वायरल करना चुनौती माना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.