नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के ऊपर जमकर हमला बोला। उन्होंने पिछले कुछ हफ्तों से लगातार सरकार पर निशाना साध रही कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कुछ लोग देश में अव्यवस्था फैलाने का सपना देख रहे हैं। वह विदेश में जाकर देश की छवि को खराब करते हैं और विदेशियों से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाते हैं। उन्होंने कहा कि यह लोग भारत की जड़ों को काटने में लगे हुए हैं। 'एनडीटीवी वर्ल्ड समिट' को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने वैश्विक रूप से बदलती हुई व्यवस्था के बारे में बात की। उन्होंने जोर दिया कि आज जब दुनिया की पुरानी व्यवस्था बदल रही है, तो हमें मिलकर किस तरह की नई विश्व व्यवस्था बनानी है? उन्होंने कहा, "आजकल हर कोई नयी विश्व व्यवस्था की चर्चा कर रहा है, क...