बुलंदशहर, जुलाई 25 -- बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भाईपुरा निवासी युवक से उसके दोस्त के नाम पर झांसा देकर 1.83 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाईपुरा निवासी मोहम्मद मुस्तकीम पुत्र मोहम्मद अय्याज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 जून को एक मोबाइल नंबर से संदेश आया, जिसमें भेजने वाले ने खुद को उसका मित्र मुद्दस्सीर बताया। संदेश में कहा गया कि उसने पीड़ित के खाते में 3.15 लाख रुपये भेजे हैं, जो शाम तक पहुंच जाएंगे। साथ ही बताया कि उसका वीजा समाप्त होने वाला है और तत्काल नवीनीकरण नहीं होने पर उसे जेल जाना पड़ सकता है।आरोप है कि कथित मित्र ने एक एजेंट का मोबाइल नंबर देकर संपर्क करने को कहा। एजेंट की बातों में आकर पीड़ित ने 14 और 15 जून को अपने तथा परिचित...