हापुड़, अप्रैल 25 -- क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी युवक ने गांव निवासी व्यक्ति पर विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि वह वह बेरोजगार है और रोजगार की तलाश कर रहा है। उसने बताया कि उसके ही गांव निवासी व्यक्ति ने उसको दुबई में नौकरी लगवाने की बात कहीं, साथ ही उसके बेटे को दुबई में अच्छी सैलरी मिलने की बात कहीं। पीड़ित उसकी बातों में आ गया और दुबई में नौकरी पर जाने के लिए ढाई लाख रुपये दे दिए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसको कुछ फर्जी दस्तावेज दे दिए, लेकिन उसको विदेश नहीं भेजा। पीड़ित ने अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने शांत रहने के लिए कहा। पीड़ित ने कोतवाली मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.