मुरादाबाद, फरवरी 9 -- विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक बेरोजगार युवक से एक लाख 27 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। ढाई महीने तक काम कराने के बाद कंपनी की ओर से युवक को वापस भारत भेज दिया गया, जबकि आरोपी ने रुपये लौटाने से इंकार करते हुए उसे धमकी भी दी। नगर के मोहल्ला वार्ड-19 निवासी जहीर आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब पांच माह पहले रतूपुरा निवासी एक व्यक्ति उनके संपर्क में आया था। उसने स्वयं को विदेश भेजने का काम करने वाला बताते हुए सऊदी अरब में अच्छे वेतन पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने कारपेंटर के पद पर सऊदी भेजने की बात कही और इसके एवज में कुल खर्च 1.27 लाख रुपये बताया। पीड़ित के अनुसार उसने आरोपी के खाते में 1.05 लाख रुपये जमा कराए, जबकि शेष 22 हजार रुपये नकद दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.