मेरठ, दिसम्बर 2 -- मवाना। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग उठाई है। तहसील रोड निवासी दुर्गाप्रसाद पुत्र माया राम ने एसएसपी को शिकायत प्रेषित करते हुए बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व हरियाणा के यमुनानगर की बैंक कालोनी निवासी से उनके पुत्र गणेश सैमवाल की यूरोप में नौकरी लगाने को लेकर बातचीत हुई थी। उक्त व्यक्ति ने करीब पांच लाख रुपये ले लिए। कुछ समय बाद उसने ऑफर लेटर और वर्क परमिट लेटर देने की बात कही, लेकिन यूरोप भेजने के बजाय रूस का टिकट थमा दिया। कई दिनों तक टालमटोल करता रहा और न तो वीजा दिया और न ही पैसे लौटाए। दुर्गाप्रसाद ने आरोप लगाया कि अब वह रुपये वापस देने और कागजात लौटाने से भी इनकार कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.