लखनऊ, फरवरी 5 -- चिनहट थाना क्षेत्र में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपए ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना चिनहट में दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है। कानपुर नगर के शिव नगर, मस्वानपुर निवासी शमीम अहमद ने चिनहट थाने में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में बताया कि वह पहले भी विदेश में काम कर चुके हैं और दोबारा नौकरी की तलाश में थे। इसी दौरान उनका संपर्क एक एजेंट पप्पू खान से हुआ। आरोपी का कार्यालय लखनऊ के मटियारी चौराहा स्थित एमएलपी गेस्ट हाउस के प्रथम तल, ऑफिस नंबर-2 में है। पप्पू खान ने पीड़ित को कतर में नौकरी का झांसा दिया। 21 अगस्त 2025 को व्हाट्सएप के माध्यम से नौकरी का ऑफर लेटर भेजा गया और 23 अगस्त 2025 को लखनऊ कार्यालय बुलाकर उस पर हस्ताक्षर करवाए गए। इसके बाद 27 अगस्त 2025 को मेडिकल टेस्ट करवाया गया और वीजा प्रक्रिया के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.