नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- नई दिल्ली, का.सं.। दक्षिणी जिला साइबर पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी वीजा और दस्तावेज बनाकर पीड़ितों से विभिन्न प्रक्रियाओं के नाम पर रकम वसूलते थे। पुलिस इनके नेटवर्क की जांच में जुटी है। डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि आरोपियों के पास से 14 पासपोर्ट, छह स्मार्टफोन, सिम कार्ड, दो लैपटॉप, चार डेस्कटॉप, तीन फर्जी मुहर, जाली वीजा और फर्जी दस्तावेजों से भरी पेनड्राइव बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी नंद किशोर प्रसाद, बिहार निवासी अहमद हयात खान और शाहीन बाग निवासी मुश्ताक खान के रूप में हुई है। मुश्ताक ने मार्केटिंग में एमबीए किया हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी व्हाट्सएप और सोशल मीडिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.