विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़, जुलाई 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना की पुलिस और साइबर सेल ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से फर्जी मालदीव वर्क परमिट, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस टीम को प्रतिबिंब पोर्टल पर ठगी के संबंध में सूचना मिली थी। संदिग्ध बैंक खातों और एटीएम हॉट स्पॉट की जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा में मौजूद है। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मालदीव में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से साइबर ठगी कर रहा है। मोटरसाइकिल से हुसैनगंज की ओर से छतवारा आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मुकेश यादव निवासी हैदराबाद (छतवारा) थाना सिधारी को पकड़ लिया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि उसके पास से दो कूटरचित मालदीव वर्क परमिट, एक मोबाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.