मुजफ्फर नगर, मई 4 -- मुजफ्फरनगर, संवाददाता। युवक को विदेश (कुवैत) में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी और उत्पीड़न के मामले में एसपी देहात को प्रार्थना पत्र देकर पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी देहात ने मामले की जांच सीओ फुगाना को सौंप दी है।तितावी थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा खुर्द निवासी अहमद अली ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के ही दो आरोपियों ने उसके छोटे भाई मोहम्मद कैफ को कुवैत में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि उन्होंने प्रति माह 110 दीनार वेतन दिलाने का आश्वासन दिया और धोखे से 90 हजार ऑनलाइन अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। आरोप है कि 26 फरवरी को उसके भाई को कुवैत भेज दिया, लेकिन वहां न तो उसे कोई वेतन दिया जा रहा है और न ही उचित कार्य। उल्टा उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उससे वहां जबर...