विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवकों से 3.80 लाख ठगे
संभल, मई 23 -- विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवक से 3.80 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। चन्दौसी के मोहल्ला लक्ष्मण गंज निवासी पीड़ित अजीम पुत्र मोहम्मद नवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात वारिस नगर निवासी एक युवक से हुई थी। उस युवक ने उसे व उसके दोस्त जीशान को अजरबैजान में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और बताया कि वहां एक फैक्ट्री में पैकिंग का काम मिलेगा, जिसमें 65 से 70 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। आरोप है कि युवक ने वीजा और अन्य प्रक्रिया के नाम पर उससे 3 लाख 80 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित और उसके साथी को अजरबैजान भेजने के लिए वीजा और फ्लाइट टिकट दिए। जब दोनों दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो, जांच में वीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.