देहरादून, अप्रैल 12 -- विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 4.40 लाख रुपये की ठगी हो गई। कमाई डूबने से सदमे में आए युवक के पिता की मौत हो गई। युवक की मां की शिकायत पर रायपुर थाना पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि आदर्श विहार, हरबर्टपुर निवासी अनीता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। बताया कि उनकी और उनके पति स्व. संजय कुमार की मुलाकात बालावाला निवासी सुबोध भट्ट से हुई थी। सुबोध का मोहकमपुर स्थित गढ़वाल मार्केट में ओवरसीज कंसल्टेंसी नाम से दफ्तर है। आरोपी ने उनके बेटे अंकुश को पोलैंड के होटल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके एवज में मार्च 2023 से नवंबर 2023 के बीच चेक, यूपीआई और नकद से कुल 4.40 लाख रुपये लिएद्ध। आरोपी ने जून 2023 तक वीजा और दस्तावेज तैयार कर भेजने की बात कही थी। ...