हमीरपुर, फरवरी 24 -- मौदहा, संवाददाता। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों हड़पने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक मामले को लेकर पीड़ित में मुख्यमंत्री जनता दरबार में शिकायत दर्ज करा चुका है। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया निवासी जलीस पुत्र जुम्मन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कस्बा उपरौस निवासी सैफुल हयात ने 25 मई 2025 को उसे विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार लाख रुपये ले लिए थे। इसके बाद 31 मई को मुंबई से सऊदी अरब भेज दिया। जहां उसे एग्रीमेंट के तहत काम न देकर वहां के ठेकेदारों के अंडर में मजदूरी करनी पड़ी। वह किसी तरह अपने देश लौट आया। इसी प्रकार ग्राम माचा निवासी हसन अली पुत्र शब्बीर अली ने भी बताया कि 10 मई को सैफुल हयात ने उसे तथा उसके साथी माजिद अली को विदेश भेजने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.