विदेश में नौकरी के नाम पर मानव तस्करी को लेकर गृह मंत्रालय सख्त
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर मानव तस्करी के बढ़ते मामलों को खतरनाक चलन बताया। मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश दिया कि वे ऐसे मामलों के खिलाफ विशेष अभियान चलाए। इन मामलों में लोगों को अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी का लालच देकर फंसाया जाता है और बाद में उन्हें साइबर फ्रॉड सेंटरों में कैद कर दिया जाता है। यह भी पढ़ें- मलेशिया में नकली नौकरी के झांसे में न आएं भारतीयविशेष कार्रवाई की व्यवस्था गृह मंत्रालय ने कहा कि ऐसे मामलों से निपटने के लिए विशेष कार्रवाई की व्यवस्था की जाए। इसमें राज्य पुलिस, साइबर सेल, श्रम विभाग और स्थानीय प्रशासन को मिलकर काम करना होगा। राज्य साइबर सेल सोशल मीडिया और नौकरी देने वाली वेबसाइटों पर संदिग्ध भर्ती प्रस्तावों पर नजर रखें। फर्जी भर्ती के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.