गोरखपुर, जून 23 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बिहार के सिवान जनपद के सिसवन थाना क्षेत्र स्थित गंगापुर निवासी शुभम कुमार सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वादी समेत कई लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 23 लाख 66 हजार रुपये वसूले थे। इसके बाद उसने आवेदकों को फर्जी वीजा उपलब्ध कराया। जब पीड़ित एयरपोर्ट पहुंचे तो जांच के दौरान जालसाजी का पता चला।पीड़ितों ने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उसने गाली-गलौज करते हुए रकम लौटाने से इनकार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान आरोपी फरार ...