विदेश में नौकरी की झांसा, पाकिस्तानी एजेंट से कनेक्शन; डंकी रूट से विदेश भेजने वाले दो गिरफ्तार
किशनगंज, अक्टूबर 18 -- किशनगंज, संवाददाता। बिहार के सीमांचल से युवाओं को विदेशों में नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। किशनगंज पुलिस और एसटीएफ ने एक संयुक्त कार्रवाई में सीमांचल के कई युवाओं को ठगने वाले दो व्यक्तियों को पटना से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई 16 अक्टूबर को की गई है। गिरफ्तार आरोपी हाजी नाहिद गनी (28) पूर्णिया जिले के रौटा और मोहम्मद तबरेज़ पूर्णिया जिले के कलठिया, अनगढ़ का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर नेटवर्क खंगालने में लगी है। इस गैंग में अन्य कई लोग शामिल हो सकते हैं। किशनगंज एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने एसटीएफ के सहयोग से दोनों को पटना से दबोचा। किशनगंज एसडीपीओ वन खुसरू सिराज ने बताया कि ये आरोपी युवाओं को दुबई, सऊदी अरब, थाईलैंड और मलेशिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मोटी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.