विदेश में नौकरी का झांसा देकर 3.52 लाख की ठगी
नोएडा, जून 27 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। विदेश में आकर्षक वेतन वाली नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर एक युवक से 3.52 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित का आरोप है कि एजेंट ने रूस में अच्छी नौकरी दिलाने का वादा किया, लेकिन वर्क वीजा की जगह टूरिस्ट वीजा पर भेज दिया। रूस पहुंचने पर नौकरी के बजाय उससे मजदूरी कराई गई। किसी तरह भारत लौटने के बाद उसने एनसीआरबी के माध्यम से गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर एजेंट और उसके सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। अब फेज-1 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आजमगढ़ के परानपुर निवासी जालेश्वर गुप्ता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात मंजेश दुबे नामक व्यक्ति से हुई थी, जो खुद को ग्लोबल इंटरनेशनल संस्था का संचालक बताता था। उसका कार्यालय नोएडा सेक्टर-16 में है। मंजेश ने शिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.