बुलंदशहर, जनवरी 28 -- बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में एक युवक को विदेश में नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए गए। पड़ौसी युवक ने अपने साथी की मदद से ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने जांच कराई और प्रारंभिक जांच के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गौरतलब है कि कोतवाली देहात के गांव काजीपुरा निवासी पीड़ित हरवीर सिंह ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसके पड़ोस में रहने वाले दुष्यंत ने उसकी विदेश में डिलीवरी बॉय की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। उसे मासिक वेतन और कमीशन के साथ 70 हजार रुपये तक कमाने का लालच दिया गया। इस झांसे में आकर पीड़ित ने अपने परिवार की जमापूंजी आरोपियों के हवाले कर दी। आरोप है कि जुलाई 2023 में दुष्यंत ने वीजा और अन्य कागजी कार्रवाई के नाम पर पीड़ित के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.