विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 11 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। लीबिया और जॉर्डन में नौकरी दिलाने के नाम पर कूटरचित फर्जी वीजा और टिकट तैयार कर 2.21 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने धनंजय सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अभियुक्त ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर पीड़ित से कुल 2,21,500 रुपये लिए। रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपी धनंजय सिंह पुत्र सतदेव सिंह, ग्राम हरनाथपुर ताड़ी बाजार, थाना अंदर, सिवान (बिहार) का निवासी है और वर्तमान में दिल्ली में रह रहा था। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.