विदेश में नौकरी कर लौटा युवक लापता
रुडकी, जून 13 -- झबरेड़ा। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर विदेश गए अपने बेटे के लापता होने की शिकायत की है। आरोप है कि हाल ही में वह अपने दो साथियों के साथ वापस लौटा था, उन्होंने ही उनके बेटे को गायब किया है। पीड़ित ने बेटे को तलाशने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। ग्राम खाता खेड़ी निवासी तौसीफ अहमद ने बताया कि उसका बेटा फिरोज अहमद 2013 में नौकरी करने के लिए सऊदी अरब गया था। वह लगातार अपने घर परिवार में वर्ष भर में एक या दो बार जरूर आता था। वर्ष 2024 में वह क्षेत्र के ही दो व्यक्तियों के साथ जो सऊदी अरब में उसके साथ ही नौकरी करते थे उनके साथ वापस आ गया था। यह भी पढ़ें- विदेश में नौकरी कर लौटा युवक लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.