विदेश में नौकरी करने के लिए बेरोजगार युवाओं को मिलेगा मौका
गाजीपुर, मई 9 -- गाजीपुर, संवाददाता। सउदी अरब में निर्माण श्रमिकों तथा जर्मनी, इजराइल एवं जापान देश में होम बेस्ट केयरगिवर, केयरगिवर तथा असिस्टेन्ट नर्स के पदों पर एनएसडीसी की ओर से आरए के साथ समन्वय स्थापित करते हुये विदेश भेजने की कार्रवाई सेवायोजन कार्यालय की ओर से की जाएगी। इसमें फेब्रिक सुपरवाईजर, मैकेनिकल हेल्पर, सीएस वेल्डर्स टीआईजी एण्ड एआरसी, स्ट्रेक्चरल फैब्रिकेटर, पाईप फैब्रिकेटर, मैकेनिकल टेक्नीशियन, फैब्रिकेशन फोरमैन, मैकेनिकल फिटर के पद पर इच्छुक अभ्यर्थियों को भेजा जाएगा। वहीं नर्स, होम बेस्ट केयरगिवर, केयरगिवर, असिस्टेन्ट नर्स के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आयु सीमा 20 से 48 वर्ष और कम से कम तीन वर्ष की वैधता का पासपोर्ट सहित संबंधित ट्रेड में तीन वर्ष का कार्य करने का अनुभव चाहिये। यह भी पढ़ें- सउदी अरब में 91 पदों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.