लखनऊ, फरवरी 17 -- विदेश और भारत के निजी मेडिकल कॉलेजों में मोटी रकम खर्चकर पढ़ाई करने वाले डॉक्टरों ने भी लगाया ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र मामले में एक युवक ने शासन, प्रशासन में कुछ डॉक्टरों की शिकायत की लखनऊ, संवाददाता। सीएमओ के अधीन खुले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर संविदा एमबीबीएस डॉक्टरों की भर्ती के लिए साक्षात्कार हुआ। इन डॉक्टरों में से कई युवाओं ने विदेश और भारत के निजी मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। विदेश और निजी मेडिकल कॉलेज में महंगी पढ़ाई कर एमबीबीएस करने वाले इन डॉक्टरों ने ईडब्ल्यूएस कोटे का सर्टिफिकेट लगाकर सेंटरों पर नियुक्ति पा ली है। इस मामले की शिकायत सूरज कश्यप ने शासन, प्रशासन से की है। आरोप लगाया है कि इन अभ्यर्थियों ने फर्जी ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट लगाया है। मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर शहर में हेल्थ एंड वेलने...