मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। मध्य पूर्व में रह रहे लोग को छुट्टी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी की जा रही है। सदर थाना के गोबरसही डुमरी निवासी राकेश कुमार श्रीवास्तव से 50 हजार रुपये की ठगी कर ली गई है। उन्होंने इसको लेकर सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि उसका फुफेरा भाई प्रिंस श्रीवास्तव विदेश में रहता है। उसके फर्जी आईडी से मैसेज आया कि लीव पर छोड़ने के लिए एजेंट 95 हजार रुपये मांग रहा है। उसने स्कैनर भी भेजा। राकेश ने 18 हजार रुपये अपने खाता और 32 हजार रुपये दूसरे से कर्ज पर फुफेरे भाई के फर्जी आईडी से भेजे गए स्कैनर पर डाल दिया। इसके बाद उसे फर्जीवाड़े का पता चला तो उसने सदर थाने में इसकी एफआईआर दर्ज कराई। थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.