गुरुग्राम, मार्च 9 -- पांच करोड़ की रंगदारी न देने पर गुरुग्राम में सेक्टर-37 स्थित लग्जरी कारों के शोरूम बिग बॉय टॉयज (बीबीटी) पर शनिवार शाम को ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस दौरान करीब 16 गोलियां चलाई गई। विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने इस हमले जिम्मेदारी ली है। फायरिंग में एक गोली इस शोरूम में चालक के पद पर कार्यरत एक व्यक्ति की बाजू को छूकर निकल गई। उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। शाम करीब सात बजे बाइक पर सवार होकर तीन युवक इस शोरूम के बाहर पहुंचे। इनमें से दो युवक बाइक से उतरे। इसके बाद उन्होंने इस शोरूम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगने के बाद इस शोरूम के प्रवेश पर लगा कांच का दरवाजा टूटकर बिखर गया। शोरूम के बाहर की दीवारों पर गोलियां लगी। शोरूम के अंदर खड़ी दो कार पर गोलियां लगी। जब युवकों की तरफ...