रांची, फरवरी 12 -- झारखंड उच्च न्यायालय ने पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह की पत्नी मधु सिंह को चिकित्सा उपचार के लिए विदेश यात्रा करने की अनुमति दे दी है। अदालत ने यह माना कि देश के बाहर चिकित्सा उपचार कराना एक मौलिक अधिकार है। न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी ने उन्हें इलाज के लिए अमेरिका और ब्रिटेन जाने की अनुमति दी।निचली अदालत में जमा है पासपोर्ट उच्च न्यायालय ने 13 मई, 2014 को मधु सिंह को दी गई जमानत की शर्तों में संशोधन किया, जिसके तहत उनका पासपोर्ट निचली अदालत में जमा कराया गया था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में दर्ज की गई प्राथमिकी में वह आरोपी हैं।मुकदमें को पूरा होने में लगेगा समय सिंह ने उच्च न्यायालय के समक्ष दलील दी कि वह मामले की सुनवाई में सहयोग कर रही हैं। अभियोजन पक्ष के 100 गवाहों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.