विदेश मंत्री जयशंकर की दो दिवसीय ब्रसेल्स यात्रा शुरू
नई दिल्ली, मार्च 15 -- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूरोपीय यूनियन (ईयू) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ वार्ता के लिए रविवार को ब्रसेल्स का दो दिवसीय दौरा शुरू किया।जनवरी में दोनों पक्षों के बीच एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर मुहर लगने के बाद भारत की ओर से ब्रसेल्स का यह पहला उच्चस्तरीय दौरा है। ब्रसेल्स में ईयू का मुख्यालय है।विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कैलास के निमंत्रण पर बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स जा रहे हैं, जहां वह 27 देशों वाले ईयू के विदेश मंत्रियों से एक बैठक के दौरान बातचीत करेंगे।मंत्रालय ने कहा कि यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री यूरोपीय यूनियन के नेताओं और बेल्जियम तथा अन्य ईयू सदस्य देशों के अपने समकक्षों के साथ बैठकें भी करेंगे। मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.